logo

इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश साहू हुऐ मनोनीत

*इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) बरगद के समान वृक्ष जिसकी जड़ें बहुत गहरी जिसके साथ जुड़ना गर्व का विषय: जय प्रकाश साहू*

*इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर जय प्रकाश साहू हुऐ मनोनीत*


*नई दिल्ली :-* पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जय प्रकाश साहू को इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय एडवोकेट जी द्वारा नियुक्त किया गया। जिस पर जय प्रकाश साहू द्वारा अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जो वट वृक्ष लगाया जिसकी जड़ें बहुत गहरी और मजबूत हैं,जिसे आप सभी लोग मजबूत करने का कार्य करें संगठन के साथ जो भी पत्रकार साथी देश भर में जुड़ें हैं,वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। संगठन के मुखिया पत्रकारों के हितैषी पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन के हर सदस्यों के हितों की रक्षा करने का हमेशा प्रयास किया जाता रहा है। संगठन सभी वर्गों के असहाय एवं वंचित लोगों के हितों और सम्मान की रक्षा करने के लिए बनाया गया है, और उन्ही लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जाता है,जिनको पत्रकारों के हित और सम्मान का पूर्ण ज्ञान हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाण्डेय की सूझ बूझ दूसरे संगठनों से भिन्न हैं। जय प्रकाश साहू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय एडवोकेट जी को भरोसा दिलाते हुए बताया कि जो दायित्व संगठन ने मुझे दिया है उसे हर कीमत पर निभाया जायेगा जिले के हर प्रकार की समस्या को अपनी समस्या मान कर उसका निस्तारण किया जाएगा। जिले के हर अधिकारी को यह साफ संदेश दिया जाएगा कि जिले का हर पत्रकार संविधान के दायरे में रह कर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे सम्मान पूर्वक अपने कर्तव्यों के पालन में सहयोग करते रहें। जिले में हर नए और युवा साथियों की हर सम्भव मदद कर उन्हे आगे बढ़ाने का प्रयत्न किया जायेगा,

6
26 views